{"_id":"6a78e3e9d9f047de5a026e91","slug":"young-men-riding-a-bike-marked-police-and-a-car-marked-sdm-beat-up-a-car-driver-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170224-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिस लिखी बाइक और एसडीएम लिखी कार में सवार युवकों ने कार चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिस लिखी बाइक और एसडीएम लिखी कार में सवार युवकों ने कार चालक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र में पुलिस लिखी बाइक और एसडीएम लिखी कार में सवार युवकों पर कार चालक से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
डिडौली क्षेत्र के गांव भीकनपुर मूंढा निवासी मोहम्मद अकरम के मुताबिक आठ अगस्त की रात करीब नौ बजे वह कार से अमरोहा से गांव लौट रहे थे। रायपुर गांव के पास एक बाइक सवार शराब के नशे में उनकी कार के आगे-पीछे खतरनाक तरीके से बाइक चला रहा था। बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस लिखा था। अकरम ने उसे सही तरीके से वाहन चलाने की बात कही तो वह भड़क गया।
आरोप है कि बाइक सवार ने अकरम को कार से खींचकर थप्पड़ मारे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान एसडीएम लिखी कार मौके पर आकर रुकी। उसमें से उतरे व्यक्ति ने भी बाइक सवार के साथ मिलकर अकरम को धमकाया। पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।