{"_id":"69c42b51d6ab19c7700a7ad3","slug":"kakrali-riot-fir-against-19-people-from-two-parties-two-accused-and-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160155-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककराली बवाल: दो पक्षों के 19 लोगों पर प्राथमिकी, दो आरोपी और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककराली बवाल: दो पक्षों के 19 लोगों पर प्राथमिकी, दो आरोपी और गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव ककराली में डीजे को लेकर हुए विवाद ने बवाल के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में महिलाओं समेत 13 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने त्वरित 11 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की थी, इसके बाद बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
सीओ सिटी अभिषेक यादव के अनुसार गांव के मुनाजिर ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई अरमान की बारात के दौरान गांव के मुबारिक, दानिश, मोईन, सेफ अली और भूरा लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ घर में घुस आए। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते शादी समारोह में बाधा डालते हुए मारपीट की और पथराव किया। इस हमले में फरीन, मुस्कान, गुलिस्ता, नाजरीन समेत कई लोग घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के इरशाद अली का कहना है कि उनके पड़ोस में डीजे तेज आवाज में बज रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो हसन, शालीम, तौसीफ, नाजिम समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उनके घर पर पथराव कर दिया, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया था। दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें हसन, शालीम, तौसीफ, नाजिम, मुबारिक, दानिश, मोईन, सेफ अली और भूरा को नामजद हैं। बवाल के दूसरे दिन गांव में स्थिति सामान्य रही। पुलिस ने एहतियातन बल तैनात कर हालात पर नजर बनाए रखी। बुधवार को दो आरोपी जुबेर और साजिद को भी गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos