{"_id":"69bd7b55386743985f054782","slug":"long-queues-for-cylinders-formed-even-in-the-rain-angered-by-the-lack-of-gas-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-159775-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारिश में भी सिलिंडर के लिए लगी लंबी लाइन, गैस नहीं मिलने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारिश में भी सिलिंडर के लिए लगी लंबी लाइन, गैस नहीं मिलने पर भड़के
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार बनी हुई है। शुक्रवार को अलविदा जुमा और बारिश के बावजूद दीपपुर गेट स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल सका। गैस की गाड़ी नहीं पहुंचने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नगर में पिछले करीब दस दिनों से गैस की किल्लत बनी हुई है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे से ही लाइन में लगना शुरू हो गए थे। बारिश के बीच भी लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन गैस की गाड़ी नहीं पहुंचने से सैकड़ों लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इससे उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला। हालांकि, नगर की दूसरी गैस एजेंसी पर कुछ सिलिंडरों का वितरण हुआ, लेकिन वहां भी सभी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल सकी। गैस एजेंसी संचालक दिनेश गौतम ने बताया कि शुक्रवार को अलीगढ़ प्लांट से गैस की गाड़ी नहीं पहुंच पाई, जिस कारण वितरण नहीं हो सका। उन्होंने उम्मीद जताई कि शनिवार को गाड़ी पहुंचने पर उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल गैस की कमी से लोगों की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है और उपभोक्ता जल्द आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
Trending Videos