सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police scanning CCTV cameras in connection with theft at carpenter's house

Amroha News: कारपेंटर के घर चोरी में सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police scanning CCTV cameras in connection with theft at carpenter's house
विज्ञापन
हसनपुर। कारपेंटर के मकान की खिड़की काटकर चोरी की घटना के मामले में पुलिस जांच कर रही है। रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Trending Videos

थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव सांथलपुर निवासी कारपेंटर छिद्दा सैफी कई वर्षों से हसनपुर की अब्दुल्ला काॅलोनी के बाहरी पूर्वी छोर पर मकान बनाकर रह रहे हैं। मंगलवार रात बरामदे में परिजन सो रहे थे। इस दौरान चोरों ने मकान को निशाना बनाते हुए खिड़की काटकर घर में घुस गए और कमरे से सोने-चांदी के आभूषण और 90 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। नवेली बहू के गहने भी चोरी हो गए थे। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जानकारों का ये भी मानना है कि ये घटना घुमंतू प्रजाति के लोगों द्वारा भी अंजाम दी जा सकती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि रास्तों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed