सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report filed against SSO and lineman of Jalalpur Kalan power station

Amroha News: जलालपुर कलां बिजलीघर के एसएसओ और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Report filed against SSO and lineman of Jalalpur Kalan power station
विज्ञापन
गजरौला। पोल पर चढ़कर फ्यूज और जंफर जोड़ रहे लाइनमैन की करंट के कारण मौत होने के मामले में एसएसओ लाइनमैन की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी प्रीति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफ आई आर के मुताबिक उनके पति नितिन कुमार बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन थे। बीते बुधवार सुबह करीब 10 बजे दरियापुर गांव के जंगल में बिजली के पोल पर फ्यूज व जंफर जोडने का काम कर रहे थे। जलालपुर कलां बिजलीघर
विज्ञापन
विज्ञापन

पर ही लाइनमैन के रूप में तैनात थाना नौगांवा सादात के गांव डहकबाड़ा निवासी निपेंद्र से शट डाउन लिया गया था। लेकिन इसके बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। जिससे करंट लगने से नितिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एस एस ओ की लापरवाही सामने आई। मृतक नितिन की पत्नी प्रीति की तहरीर पर पुलिस ने एसएसओ सचिन कुमार निवासी गांव बलदाना असगर अली थाना गजरौला और लाइनमैन निपेंद्र
कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed