सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Threatened to strangle son after a dispute with husband, sparks uproar

Amroha News: पति से विवाद के बाद बेटे का गला घोंटने की धमकी से हड़कंप

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 14 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Threatened to strangle son after a dispute with husband, sparks uproar
विज्ञापन
नौगावां सादात(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात पति से फोन पर हुए विवाद के दौरान विवाहिता ने अपने पांच माह के बेटे का गला घोंटने की धमकी दे डाली। यह बात सुनकर घर में मौजूद परिजन घबरा गए और शोर मचने पर आसपास के लोग भी जुट गए। बाद में महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि गांव निवासी किसान के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा ट्रक चालक है, जिसकी शादी छह साल पहले बिजनौर जिले के नूरपुर क्षेत्र की युवती से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें दो साल की बेटी और पांच माह का बेटा शामिल है। छोटा बेटा नौगावां सादात में एक चिकित्सक के क्लीनिक पर सहायक के रूप में काम करता है। परिजनों के मुताबिक घर में कुछ समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे विवाहिता की अपने पति से फोन पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान उसने गुस्से में बेटे को मारने की धमकी दी। पास के कमरे में मौजूद सास और ननद ने यह बात सुन ली और घबराकर शोर मचा दिया। इसके बाद महिला को अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस भी पहुंच गई। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि विवाहिता ने बेटे को मारने की धमकी दी थी, लेकिन परिजनों ने समझा कि उसने बच्चे का गला दबा दिया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed