सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman attacks lawyer in Hasanpur, accused arrested

Amroha News: हसनपुर में अधिवक्ता पर महिला ने किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman attacks lawyer in Hasanpur, accused arrested
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। मंगलवार की दोपहर एक महिला ने अपने अधिवक्ता पर फूंकनी से हमला कर दिया। हमले में इस्तेमाल फूंकनी महिला घर से थैले में रखकर लाई थी। सिविल कोर्ट कैंपस में अधिवक्ता पर हमले से साथी भड़क गए। आरोपी महिला को घेर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
Trending Videos

अचानक के हमले का शिकार हुए अधिवक्ता ईश्वरचंद्र, जो हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्ल वाली डगरौली के निवासी हैं। आरोपी महिला गांव करनखाल निवासी पुष्पा है। अधिवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे वह कोर्ट परिसर में थे, तभी उन पर हमला किया गया। इससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी के सिर से खून बहता देख गुस्से में आए अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच आई पुलिस आरोपी महिला को पकड़कर कोतवाली ले गई। पीछे-पीछे अधिवक्ताओं का समूह भी वहां पहुंच गया। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदराम सिंह ने कहा कि घटना निंदनीय है। कार्रवाई की मांग पर अधिवक्ता समाज एकजुट है। इस तरह की घटनाओं के कारण ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जा रही है। इसी वर्ष फरवरी में अदालती परिसर में अधिवक्ता के साथ दरोगा ने मारपीट की थी।
कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी पुष्पा निवासी गांव करनखाल के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक जेल भेजे जाने से पहले कोतवाली में महिला ने अधिवक्ता ईश्वरचंद पर मारपीट संबंधी उसके केस में पैरवी न करने से गुस्से में यह कदम उठाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed