सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A car rammed into a parked truck, injuring a youth from Kannauj.

Auraiya News: खड़े ट्रक में घुसी कार, कन्नौज का युवक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 01 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
A car rammed into a parked truck, injuring a youth from Kannauj.
फोटो-45-अस्पताल में भर्ती घायल विक्रम सिंह। संवाद
विज्ञापन
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र में रविवार तड़के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में एक कार टकरा गई। इससे कार चला रहा कन्नौज का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos

थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले गई। हादसे में युवक का पैर टूटने के कारण डॉक्टर ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
कन्नौज स्थित थाना छिबरामऊ के गांव रौरी निवासी विक्रम सिंह (28) दिल्ली में रहकर फैक्टरी में काम करता है। शनिवार देर रात वह अपनी कार से घर के लिए निकला था। रविवार सुबह करीब पांच बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर उनकी कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
अयाना थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया था। खड़े ट्रक में कार घुसने से युवक घायल हुआ था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

चार दिन बाद भी नहीं हटाया ट्रक
सदर कोतवाली से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 29 जनवरी को घने कोहरे के बीच पांच डंपर व ट्रक टकराने से चार लोग घायल हो गए थे। इसमें एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक अयाना थाना क्षेत्र में अभी भी खड़ा है। रविवार को खड़े ट्रक हादसे की वजह बन गया। हादसे के चार दिन बाद भी न पुलिस उसे हटवा सकी, न ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed