सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mini truck loaded with cold drinks overturned

Auraiya News: कोल्ड ड्रिंक से लदा मिनी ट्रक पलटा

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 01 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mini truck loaded with cold drinks overturned
फोटो-49-सड़क किनारे पलटा पड़ा मिनी ट्रक। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। बिधूना रोड पर रविवार सुबह एक कार को ओवरटेक करने के प्रयास में कोल्ड ड्रिंक से लदा मिनी ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।
Trending Videos

गनीमत रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
मैनपुरी स्थित थाना करहल के गांव रतभानपुर निवासी चालक छोटेलाल रविवार सुबह छह बजे वेयर हाउस से कोल्ड ड्रिंक मिनी ट्रक में लोड कर बेला स्थित एजेंसी के लिए निकला था। सुबह करीब आठ बजे गांव एरवाटीकुर के पास खंड विकास कार्यालय से पास एक कार को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतरकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आवाज के साथ वाहन पलटते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि चालक को कोई चोट नहीं आई। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed