{"_id":"697f972b4d79abbcd7030118","slug":"troubled-by-his-fathers-addiction-son-hangs-himself-to-death-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138837-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पिता की नशेबाजी से परेशान बेटे ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पिता की नशेबाजी से परेशान बेटे ने फंदे से लटककर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो-11-राजा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में पिता की नशेबाजी से तंग आकर उसके 16 वर्षीय बेटे ने रविवार सुबह घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिद्धार्थ नगर निवासी राजा (16) मजदूरी करता था। परिजन के अनुसार उसके पिता अनिल शराब का लती हैं। शनिवार शाम अनिल ने नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज कर दी, मोहल्लेवालों ने इसकी शिकायत घर पर की तो राजा अपने पिता को समझाने गया। इसी दौरान नशे में धुत पिता एक गड्ढे में गिरकर चोटिल हो गया।
घायल अवस्था में अनिल कोतवाली पहुंचा, जहां से पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालांकि, जब तक डॉक्टर इलाज के लिए पहुंचे, अनिल वहां से चला गया। रविवार सुबह राजा अपने चचेरे बाबा रामू के साथ बैठा था। बाबा उसे ढांढस बंधा रहे थे कि वह पिता को समझा देंगे, लेकिन पिता की हरकतों से आहत राजा घर के अंदर गया और कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी।
कुछ देर बाद जब परिजन अंदर पहुंचे तो किशोर का शव लटका देख सन्न रह गए। शोर मचते ही मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे। कोतवाल अजीतमल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मोहल्ले व परिजन से घटना के बारे में पूछताछ की गई है।
शादी न होने देने की देता था धमकी
पुलिस की प्राथमिक जांच में मोहल्ले वालों ने बताया कि मोहल्ले में फरवरी माह में एक युवक की शादी तय है। शराब के नशे में अनिल अक्सर उस घर के सामने खड़ा होकर गाली-गलौज करता था और शादी रुकवाने की धमकी देता था। पिता की इन ओछी हरकतों के कारण राजा परेशान था। लोगों से नजरें नहीं मिला पा रहा था। राजा दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था।
चार साल पहले हो गई थी मां की मौत
जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में राजा की मां की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह इससे पहले अपने ससुर की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुकी थीं और जमानत पर बाहर आने के बाद लंबे समय से बीमार थीं।
Trending Videos

फोटो-11-राजा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन- फोटो : संवाद