{"_id":"69f3a561b98f81bd9b0a8bd7","slug":"a-neem-tree-fell-due-to-storm-and-rain-woman-died-after-being-crushed-under-it-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143992-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आंधी-बारिश से नीम का पेड़ गिरा, दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आंधी-बारिश से नीम का पेड़ गिरा, दबकर महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरैया में बृहस्पतिवार सुबह आंधी व बारिश के कारण खेत में खड़ा नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसीलदार ने परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया है।
गांव ककरैया निवासी प्रीति (32) बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे खेत पर टमाटर तोड़ने गई थी। अचानक आंधी के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए प्रीति पास खड़े एक नीम के पेड़ के नीचे बनी झोपड़ी में बैठ गई। आंधी के कारण नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर झोपड़ी पर जा गिरा। प्रीति पेड़ के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। महिला के शव को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना पर भदसान चौकी प्रभारी जमाल खान फोर्स के साथ पहुंचे। वहीं, तहसीलदार अविनाश कुमार ने लेखपाल के साथ मौका मुआयना किया। परिजन को आर्थिक मदद का भरोसा दिया। (संवाद)
Trending Videos