{"_id":"6a6ced12ad85d96ae1071a14","slug":"a-special-train-will-run-from-prayagraj-sangam-to-khatu-shyam-auraiya-news-c-211-1-aur1008-149063-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रयागराज संगम से खाटू श्याम तक चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रयागराज संगम से खाटू श्याम तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
Sat, 01 Aug 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज और रींगस क्षेत्र खाटू श्याम के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 04161/04162 प्रयागराज-सीकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 10 अगस्त से 30 नवंबर तक संचालित की जाएगी।
इस विशेष ट्रेन का मुख्य उद्देश्य प्रयागराज के पवित्र तीर्थ क्षेत्र को खाटू श्याम के प्रसिद्ध धाम रींगस जंक्शन से सीधा जोड़ना है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुगम व आरामदायक यात्रा मिल सकेगी। उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को जोड़ने वाली यह ट्रेन प्रयागराज संगम, आनंद भवन, कानपुर पनकी धाम, आगरा, मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, अलवर, दौसा, मेहंदीपुर बालाजी, जयपुर आमेर किला व हवा महल, रींगस जंक्शन खाटू श्याम मंदिर, सीकर जंक्शन शेखावटी हवेलियां व भित्ति चित्र जैसे प्रमुख स्थलों को कवर करेगी।
यह ट्रेन प्रयागराज से 10 अगस्त से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को व सीकर से 11 अगस्त से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी। इस ट्रेन में एसएलआर कोच-दो, सामान्य-सात, स्लीपर-10, एसी तृतीय-एक सहित कुल 20 कोच होंगे। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन का प्रयागराज से आते समय रात 9:20 बजे और सीकर से आते समय सुबह 3:05 बजे फफूंद स्टेशन पर ठहराव होगा।