सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young woman who had gone for medical examination for Delhi Police recruitment died in a road accident.

Auraiya News: दिल्ली पुलिस भर्ती के मेडिकल के लिए गई युवती की सड़क हादसे में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A young woman who had gone for medical examination for Delhi Police recruitment died in a road accident.
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव लहोखर निवासी एक युवती की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के तहत मेडिकल परीक्षण के लिए गई थी।
Trending Videos

दो दिन बाद सोमवार को युवती की गोद भराई कार्यक्रम था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। वह दिल्ली के लिए निकल गए हैं।
गांव लहोखर निवासी विजय सिंह यादव की बेटी रूपल यादव (20) बीएससी की छात्रा है। दिल्ली पुलिस भर्ती की परीक्षा वह पास कर चुकी थी। 20 मार्च को मेडिकल परीक्षण होना था। शुक्रवार की सुबह वह ऑटो से परीक्षा केंद्र जा रही थी। तभी अनियंत्रित कार की टक्कर से वह हादसे का शिकार हो गई। जिससे युवती गंभीर घायल हो गई। इस उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मृतका के चाचा राम औतार ने बताया कि दो दिन बाद रूपल की गोद भराई कार्यक्रम था। वह चार बहन और एक भाई में तीसरे नंबर की थी। दिल्ली में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed