{"_id":"69d94757fd1abb4fce097250","slug":"je-and-lineman-of-electricity-corporation-arrested-while-taking-bribe-of-rs-11000-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142817-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विद्युत निगम के जेई और लाइनमैन 11 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विद्युत निगम के जेई और लाइनमैन 11 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो-37-एंटी करप्शन टीम के साथ कोतवाली में मौजूद जेई और लाइनमैन। स्रोत: पुलिस
- फोटो : कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में विचरण करता पैंगोलिन।
विज्ञापन
औरैया। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को फफूंद थाना क्षेत्र के केशमपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अजय पांडेय (जेई) और लाइनमैन लल्लन कुशवाह को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह रिश्वत उन्होंने गांव सेहुदपुर में निर्माणाधीन मंदिर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए ली थी। एंटी करप्शन टीम ने सदर कोतवाली में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सेहुदपुर बिहारी निवासी दीपक बाबू कश्यप दिल्ली में फूड विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने गांव में मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। मंदिर के ठीक ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही। इसे हटवाने के लिए दीपक ने केशमपुर उपकेंद्र पर तैनात जेई अजय कुमार पांडेय से संपर्क किया। आरोप है कि जेई ने पीड़ित से लाइन शिफ्ट करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की। काफी मिन्नतों के बाद सौदा 11 हजार रुपये में तय हुआ। दीपक ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत एंटी करप्शन कानपुर से की थी। इस पर शुक्रवार को टीम ने पूरा जाल बिछाया था।
तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को दीपक ने केशमपुर उपकेंद्र पर जेई अजय और उनके लाइनमैन लल्लन को रिश्वत की राशि सौंपी। पहले से ही तैयार एंटी करप्शन टीम ने दोनों को दबोच लिया। टीम ने आरोपियों के पास से केमिकल लगे हुए नोट बरामद किए हैं। पकड़ा गया जेई बांदा के अतर्रा चुंगी का रहने वाला है। वहीं लाइनमैन लल्लन फफूंद के गांव टीकमपुर का निवासी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर टीम सदर कोतवाली ले गई। वहां देर शाम दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
-- -
एक दिन पहले से टीम ने डाल लिया था औरैया में डेरा
औरैया। रिश्वत की मांग के बाद कानपुर की एंटी करप्शन टीम सक्रिय हो गई थी। टीम एक दिन पहले ही शहर आ गई थी। चार दिन पहले पीड़ित से लाइन हटाने को लेकर रुपये की मांग की गई थी। रुपये देने के दौरान टीम की महिला इंस्पेक्टर पीड़ित के साथ उपकेंद्र पहुंची।
वहां रुपये देते ही इंपेक्टर ने दोनों को दबोच लिया। टीम द्वारा जेई की पत्नी को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि जेई के पास से टीम ने 13 हजार रुपये और बरामद किए हैं। जांच के बाद जेई की पत्नी को कोतवाली बुलाया गया। वहां एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तारी की जानकारी देने के बाद पत्नी को जाने दिया। इसके अलावा लाइनमैन के परिजन भी कोतवाली पहुंचे।
जेई अपनी पत्नी के साथ शहर में ही रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही जेई शहर के मोहल्ला ओमनगर में रहने के लिए किराये के मकान की तलाश कर रहा था। दोपहर दो बजे के करीब कोतवाली पहुंची टीम देर रात दोनों को कानपुर लेकर चली गई। शनिवार को आरोपियों को टीम कोर्ट में पेश कर सकती है। टीम के प्रभारी केएम राय थे। महिला इंस्पेक्टर अर्चना शुक्ला पहुंची थीं।
-- -
उच्चाधिकारियों को दी जानकारी
दूसरी तरफ रिश्वत लेते जेई व लाइनमैन के पकड़े जाने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्य अभियंता को दी है। पुलिस से कोई आधिकारिक सूचना मिलने के बाद उसे भी उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
Trending Videos