सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After SIR, the number of voters in the district decreased by 1.11 lakhAfter SIR, the number of voters in the district decreased by 1.11 lakh

Auraiya News: एसआईआर के बाद जिले में घट गए 1.11 लाख मतदाता

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 11 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
After SIR, the number of voters in the district decreased by 1.11 lakhAfter SIR, the number of voters in the district decreased by 1.11 lakh
फोटो-32-मतदाता सूची के साथ डीएम डॉ. इंद्रम​णि त्रिपाठी राजनीतिक दलों के पदा​धिकारी। स्रोत्: प्र - फोटो : बाइक में आग लगने से झुलसा योगेश कुमार।
विज्ञापन
औरैया। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें 1.11 लाख मतदाताओं की संख्या कम हो गई है।
Trending Videos

अंतिम मतदाता सूची के अनुसार अब तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 9,17,201 हो गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अंतिम मतदाता सूची जारी की।



नवंबर 2025 में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में एसआईआर अभियान शुरू हुआ था। इससे पहले जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 10,28,685 थी। वहीं, मृतक, शिफ्टेड व डुप्लीकेट (एएसडी) वोटर 1,58,055 चिह्नित हुए थे। इन्हें छह जनवरी 2026 को हुए आलेख्य प्रकाशन में मतदाता सूची से विलोपित कर दिया था। आलेख्य प्रकाशन में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 8,70,630 वोटर रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एएसडी वोटरों के मामले में नोटिस जारी होने के बाद दावे, आपत्ति व निर्वाचन अधिकारियों की ओर से सुनवाई कराई गई। एक माह चले इस अभियान के बाद शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आलेख्य प्रकाशन किया गया।
इसमें अंतिम प्रकाशन में तीनों विधानसभा क्षेत्रों की सूची में अब 9,17,201 मतदाता रह गए हैं। हालांकि युवा वोटरों को जोड़ने व एएसडी वोटरों के नाम हटाकर आलेख्य प्रकाशन के बाद 46,571 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। फॉर्म-6, 7 व 8 के हुए सत्यापन में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या का समीकरण बदल गया है।





जनपद में अब 5,10,161 पुरुष, 4,06,512 महिला व 28 थर्ड जेंडर

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि एसआईआर से पहले जनपद में कुल 10,28,685 मतदाता थे। 8,70,630 मतदाताओं ने अपने सभी दस्तावेजों के साथ गणना प्रपत्र बीएलओ को वापस किए थे। इसमें 1,58,055 वोटर मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट के रूप में चिह्नित किए गए थे। इनके प्रपत्र संकलन के लिए नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए तय तारीख व स्थान पर बुलाया गया था। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत फॉर्म-6, 7 व 8 मांगे गए थे।
मतदाता के रूप में दर्ज करने के लिए फॉर्म-6 के 52,775 आवेदन आए। इसमें से 35 फॉर्म अस्वीकृत हुए और 52,740 फॉर्म स्वीकृत किए गए थे। इसी प्रकार नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 के 7,961 आवेदन आए जिसमें 124 फॉर्म अस्वीकृत हुए और 7,837 नाम विलोपित किए गए। साथ ही फॉर्म-8 के जरिए 14,774 का संशोधन किया गया था। उन्होंने बताया कि दावे व आपत्तियों के निस्तारण करने के बाद अंतिम प्रकाशन के समय जनपद में कुल 9,17,201 मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में हैं। इसमें 5,10,161 पुरुष, 4,06,512 महिला व 28 थर्ड जेंडर हैं।



अंतिम प्रकाशन के दौरान ये रहे मौजूद

बैठक में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, भाजपा जिला महामंत्री मनु राजपूत, बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र दोहरे, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय, जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे, सीपीआईएम जिला कमेटी सदस्य हरिश्चंद्र गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रावेंद्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed