{"_id":"69d94629b0781a29720e5714","slug":"names-of-zahaira-begum-and-urmila-of-nepal-deleted-from-voter-list-auraiya-news-c-211-1-aur1008-142825-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नेपाल की जहैरा बेगम और उर्मिला के नाम मतदाता सूची से कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नेपाल की जहैरा बेगम और उर्मिला के नाम मतदाता सूची से कटे
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सत्यापन प्रक्रिया चल रही। इसमें आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर नेपाल निवासी दो सगी बहनों जहैरा बेगम व उर्मिला के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
एसआईआर फाॅर्म भरने के दौरान दोनों बहनों ने भारतीय नागरिकता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के बजाय नेपाल के दस्तावेज जमा कर दिए थे। सत्यापन के दौरान जब यह तथ्य सामने आया तो संबंधित बीएलओ ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद तहसील प्रशासन की ओर से दोनों को भारतीय दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए लगातार तीन बार नोटिस जारी किए गए।
बताया गया कि नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा द्वारा भी दोनों बहनों को अलग-अलग तिथियों पर तीन नोटिस जारी किए गए थे। इसमें दोनों को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया लेकिन निर्धारित समयावधि के भीतर वे भारतीय दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सकीं। इसके चलते प्रशासन ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए अंतिम प्रकाशन सूची में उनके नाम काट दिए।
अंतिम सूची के अनुसार रठगांव के मजरा पिपरी में जहैरा बेगम का नाम मतदाता सूची के क्रमांक 931 से और उर्मिला का नाम क्रमांक 191 से हटा दिया गया है। इससे पहले दोनों के नाम मतदाता सूची में दर्ज थे लेकिन पुनरीक्षण के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन में कमी पाए जाने पर यह कदम उठाया गया।
एसडीएम गरिमा सोनकिया ने बताया कि एसआईआर की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं ने सत्यापन के दौरान आवश्यक और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए, उनके नाम नियमों के अनुसार सूची से हटा दिए गए हैं।
एसडीएम ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को यह लगता है कि उसका नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाया गया है तो वह निर्धारित अपील प्रक्रिया के तहत संबंधित अभिलेख प्रस्तुत कर अपना नाम पुनः जुड़वा सकता है।
Trending Videos