{"_id":"69d94674eb334f9e310396a4","slug":"when-the-sun-came-out-farmers-started-booking-harvesters-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1485409-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धूप निकली तो हार्वेस्टर के लिए बुकिंग करने में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धूप निकली तो हार्वेस्टर के लिए बुकिंग करने में जुटे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद दो दिन से धूप निकल रही है। शुक्रवार को भी धूप निकलने से खेतों में खड़ी फसल में नमी काफी हद तक दूर हो गई है।
ऐसे में किसान हार्वेस्टर से फसल कटवाने के लिए बुकिंग में जुटे हैं। दोबारा मौसम में कुछ तब्दीली हो इससे पहले किसान फसल को कटवाकर सुरक्षित कर लेना चाहते हैं। इसीलिए किसान हाथों और थ्रेसर के बजाय हार्वेस्टर से कटाई पर जोर दे रहे हैं।
जनपद में सीमित संख्या में हार्वेस्टर मशीनें होने की वजह से किसानों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। किसान हार्वेस्टर संचालकों के पास पहुंचकर अपना दिन निर्धारित करते हुए कटाई कराने का सौदा तय कर रहे हैं। कम जोत के किसान सामूहिक तौर पर हार्वेस्टर संचालकों के पास पहुंच रहे हैं।
फिलहाल बुकिंग के बाद किसानों को दो से तीन दिन का समय दिया जा रहा है। इसके साथ ही कटाई का शुल्क भी 500 रुपये बीघा कर दिया गया है। जबकि पहले यह 300 से 350 रुपये प्रति बीघा था।
-- -- -
किसान बोेले-सूख रही फसल
बारिश के बाद दो दिन से निकल रही धूप से फसल काफी हद तक सूख चुकी है। हार्वेस्टर संचालक दो से तीन दिन बाद आने की बात कह रहे हैं। हाथों से कटाई में देरी होगी। ऐसे में अब इंतजार ही करना पड़ेगा।-राम सिंह
-- --
हार्वेस्टर से फसल तेजी से कट जाती है लेकिन एकसाथ कटाई का दौर शुरू होने से हार्वेस्टर नहीं मिल रहे हैं। ऊपर से भाव भी 500 रुपये प्रति बीघा कर दिया गया है। हार्वेस्टर संचालक ने तीन दिन बाद कटाई करने को कहा है।-प्रभु दयाल
-- --
खेतों में गेहूं की कटाई शुरू
अछल्दा। बीते दिनों मौसम खराब होने से प्रभावित हुई गेहूं की फसल कटाई ठप पड़ गई थी। अब मौसम साफ होने पर शुक्रवार से किसानों ने फसल कटाई शुरू कर दी है। किसानों का कहना कि खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल खराब होने के कगार पर है। शुक्रवार को मौसम साफ रहा।
इससे किसान अपने परिवार के लोगों के साथ हाथों से ही गेहूं की कटाई करने में जुट गए। हालांकि खेत गीले होने के चलते अभी हार्वेस्टर से फसल की कटाई शुरू नहीं हो पाई है। किसानों का कहना है कि जो फसल कटी पड़ी है। वह काली पड़ गई है। उसका दाना भी फूल गया है और धूप निकलने पर वह सिकुड़ जाएगा। इससे पैदावार प्रभावित होगी।
गांव ढुहल्ला के किसान प्रमोद ने बताया कि बारिश से पहले कटाई शुरू की थी लेकिन कुछ फसल ही कट पाई थी। बारिश में गेहूं के गट्ठे खेत में भी पड़े रहे इससे उनमें ज्यादा नुकसान हुआ है। हालांकि खड़ी फसल में अधिक नुकसान नहीं हुआ है। (संवाद)
Trending Videos