{"_id":"69d945e0f220db9df40a7fb4","slug":"the-maximum-number-of-voters-who-lost-46417-was-in-sadar-seat-auraiya-news-c-211-1-aur1006-142840-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सदर सीट पर सबसे ज्यादा 46417 वोटर हुए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सदर सीट पर सबसे ज्यादा 46417 वोटर हुए कम
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एसआईआर के तहत चले अभियान में सदर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 46417 वोटर कट गए हैं। सदर में एसआईआर से पहले 333873 वोट थे। जो अब 287456 वोट रह गए हैं। हालांकि दिबियापुर व बिधूना में यह आंकड़ा 32 हजार तक सीमित रहा।
एसआईआर से पहले बिधूना विधानसभा क्षेत्र में 368322 वोट थे। अंतिम प्रकाशन के बाद अब 335627 वोट रह गए हैं। एसआईआर के तहत 32695 वोट कट गए हैं। वहीं दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर से पहले 326460 वोट थे। अंतिम प्रकाशन में अब महज 294118 वोट रह गए हैं। जबकि मतदाता सूची से 32372 वोट काट दिए गए हैं।
जानकारों के अनुसार कस्बा क्षेत्र व ग्रामीण दोनों जगहों पर रहने वाले लोग बहुतायत में एक जगह शिफ्ट हो गए हैं। एएसडी वोटरों को बाहर का दिखाया गया रास्ता राजनीतिक दलों के लिए नए समीकरण की चुनौती देगा।
-- -- --
वोट बढ़ाने के लिए फॉर्म-6 के आए सबसे ज्यादा 52775 आवेदन
एसआईआर के अंतिम चरण में वोटरों को वोट बढ़ाने के लिए फॉर्म-6, कटवाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 जमा करने का मौका दिया गया। इसमें सबसे ज्यादा वोटरों ने वोट बढ़ाने के लिए 52775 आवेदन किए।
इसमें 35 को अस्वीकृत किया गया। जबकि 52740 को स्वीकृत करते हुए वोट बनाए गए। वहीं फॉर्म-7 के तहत वोट कटवाने के लिए 7961 आवेदन आए। इनमें 124 अस्वीकृत किए गए, जबकि 7837 वोट काटने के लिए स्वीकृति दी गई। वहीं बूथ बदलने के लिए आए फॉर्म-8 के 14976 आवेदन में 202 अस्वीकृत हुए। इसमें 14774 स्वीकृत हुए।
-- -- -- -
जिले में 100 साल से ज्यादा उम्र के 66 लोग
एसआईआर के तहत चले अभियान में उम्र को लेकर भी निर्वाचन विभाग ने आंकड़े साझा किए। इसमें तीनों विधानसभा क्षेत्र में 100 साल से ज्यादा उम्र के 66 लोग पाए गए। इसमें दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 30, बिधूना में 26 तो औरैया में 10 लोग पाए गए, जबकि 90 से 99 साल उम्र के जिलेभर में लोग 1767 लोग मतदाता सूची में शामिल हैं।
Trending Videos