{"_id":"6a6ceddfc805c6f81f078ef4","slug":"auto-rickshaws-are-operating-from-the-intersection-and-there-are-squabbles-over-picking-up-passengers-auraiya-news-c-211-1-aur1008-149031-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चौराहे से ऑटो चल रहे, सवारी बैठाने को होती नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चौराहे से ऑटो चल रहे, सवारी बैठाने को होती नोकझोंक
Sat, 01 Aug 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बेला चौराहा पर ऑटो रोक कर खड़े चालक।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला। कस्बे के मुख्य चौराहे पर ऑटो चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सवारी बैठाने की होड़ में ऑटो चालक चौराहे पर बार-बार चक्कर लगाते और एक-दूसरे से विवाद भी करते हैं। इससे यहां अक्सर जाम लगता और बवाल मचा रहता है।
यह चौराहा तिर्वा, कानपुर, दिबियापुर और बिधूना रोड को जोड़ता है। यहां चारों दिशाओं से बड़ी संख्या में ऑटो पहुंचते हैं। इनमें कन्नौज और कानपुर देहात क्षेत्र के ऑटो भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहनों का परमिट उनके जिले की सीमा तक ही निर्धारित है, इसके बावजूद दूसरे जनपद के ऑटो भी संचालित हो रहे हैं।
आरोप है कि विभिन्न मार्गों पर कुछ लोगों द्वारा ऑटो स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से चौराहे पर अवैध रूप से संचालित ऑटो पर कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है। थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- --
देवकली बाईपास के पास भी लगता वाहनों का जमावड़ा
देवकली बाईपास से रोजाना सैकड़ों छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन रोजाना लगने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम अभी तक नहीं उठाया गया। अवैध टेंपो स्टैंड के कारण अक्सर सवारियों को बैठाने के लिए ड्राइवरों के द्वारा मारपीट और विवाद भी होते हैं, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई पुलिस प्रशासन के द्वारा नहीं की जाती है।