सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Broken culvert not repaired

Auraiya News: टूटी पुलिया की नहीं हुई मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 08 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Broken culvert not repaired
फोटो-41-हादसे को आमंत्रण देती पुलिया की टूटी रेलिंग।संवाद
विज्ञापन
सहार। कस्बे के पास से निकले रजबहा पर बनी पुलिया की रेलिंग लंबे समय से टूटी हुई है। इससे आए दिन हादसे होते हैं, इसके बावजूद इसकी मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है।
Trending Videos

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया की रेलिंग कई महीनों पहले टूट गई थी। इससे पुलिया के किनारे सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। वाहन चालकों को यहां से गुजरते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय या तेज रफ्तार में आने वाले वाहन चालकों के लिए यह स्थान बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के पास ही गांव की ओर जाने वाला रास्ता भी मुड़ता है। इस कारण अचानक मोड़ आने से कई बार बाइक और साइकिल सवार असंतुलित होकर गिर चुके हैं। कुछ वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed