{"_id":"69adbb6ea1df55469f0d7c0a","slug":"respected-women-enhanced-their-dignity-auraiya-news-c-211-1-aur1008-140916-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महिलाओं का किया सम्मान, बढ़ाया उनका मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महिलाओं का किया सम्मान, बढ़ाया उनका मान
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18-मेकअप प्रतियोगिता में भाग लेतीं प्रतिभागी युवतियां।संवाद
विज्ञापन
औरैया/दिबियापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई विभागों व संस्थाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया गया।
इस मौके पर बिधूना में भाजपा की राज्यसभा सदस्य द्वारा होली खेली गई और कुछ महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कुछ स्थानों पर विचार गोष्ठियां व प्रतियोगिताएं भी कराईं गईं।
दिबियापुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को 50 शैय्या मातृ एवं शिशु अस्पताल के सभागार में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने आयुष्मान योजना में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिला कर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में सीएमओ के अलावा एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी, डॉ. ज्योतेंद्र कुमार मिश्रा, विपिन कुमार व दिलीप कुमार ने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर आयुष्मान योजना के तहत श्रेष्ठ कार्य करने वाली भाग्यनगर से रजनी पाल, एएनएम साधना राजपूत, आशा संगिनी पार्वती, आशा कार्यकर्ता ममता देवी व प्रांजलि यादव को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. शिखा राजपूत, डॉ. सऊद अहमद, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार, हिमांशु चंदन, शिवम कौशल व संदीप आदि मौजूद रहे।
उधर, औरैया शहर के गुरुहाई मोहाल स्थित शृंगारिका ब्यूटी पार्लर एंड मेकअप एकेडमी द्वारा मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकेडमी की डायरेक्टर ममता दुबे ने बताया कि इसमें अंजली गुप्ता, अलका राठौर, ज्योति चौधरी व पूजा शर्मा समेत 24 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक रेनू गुप्ता व वीणा पांडेय रहीं। बताया कि अगले सप्ताह इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा।
इसके अलावा अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा गांव गोहना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनुपम चौधरी ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की आधारशिला हैं। सुमन सिंह ने कहा कि महिला दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। इस मौके पर विद्या सिंह सेंगर, भाग्य अवस्थी, रीना पांडेय, गीता चतुर्वेदी, सावित्री व रानी ने भी संबोधित किया।
वन कार्यालय में मनाया महिला दिवस
दिबियापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रभागीय वन अधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उप वनाधिकारी मोहम्मद शाकिब ने महिला को शक्ति स्वरूपा कहा।
जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे साक्षी शुक्ला ने मौजूद महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया।। इस अवसर पर बृजेंद्र सिंह चौहान, आरके सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह गौतम, किरण, रूबी, पूनम व आरती समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।(संवाद)
Trending Videos