सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   State funeral for democracy activist

Auraiya News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 08 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
State funeral for democracy activist
फोटो-29-अंतिम सलामी देते पुलिस जवान।संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। क्षेत्र के मुरादगंज कस्बे में लोकतंत्र रक्षक सेनानी सोबरन सिंह (85) का शनिवार को निधन हो गया। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Trending Videos

उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासन की ओर से तहसीलदार अविनाश कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक (अपराध) रामचंद्र सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अजीतमल पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र सरनाम सिंह कुशवाहा ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोबरन सिंह लोकतंत्र रक्षक सेनानी के रूप में जाने जाते थे। वर्ष 1975 में देश में लागू हुए आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाई थी। उस समय केंद्र सरकार द्वारा लागू मीसा के तहत कई लोकतंत्र सेनानियों को जेल भेजा गया था। सोबरन सिंह भी उन सेनानियों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed