{"_id":"69adbaf05e38b47c0c0be9e3","slug":"doctors-did-not-arrive-at-bhaidpur-phc-pharmacists-attended-to-patients-auraiya-news-c-211-1-aur1006-140928-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भैदपुर पीएचसी पर नहीं पहुंचे डॉक्टर, फार्मासिस्ट ने देखे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भैदपुर पीएचसी पर नहीं पहुंचे डॉक्टर, फार्मासिस्ट ने देखे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो-33- भैदपुर पीएचसी में मरीजों को देखते फार्मासिस्ट धीरेंद्र कुमार। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिले में पीएचसी स्तर पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचे मरीजों का उपचार किया गया।
एरवाकटरा क्षेत्र की भैदपुर पीएचसी में इस दौरान डॉक्टर ही नहीं पहुंचे। ऐसे में फार्मासिस्ट ने मरीजों का उपचार किया। हालांकि ज्यादातर मरीज खांसी-जुकाम और बुखार के ही रहे।
भैदपुर पीएचसी में फार्मासिस्ट धीरेंद्र कुमार ने मरीजों को दवा दी। पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. साकेत वर्मा की ड्यूटी थी। वह ड्यूटी पर नहीं मिले। फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनकी चिचौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में ड्यूटी लगा दी गई है। दोपहर डेढ़ बजे तक कुल 37 मरीजों को दवा का वितरण किया गया।
पीएचसी सौंधेमऊ में लगे आरोग्य मेला में 24 मरीज का उपचार कर दवाएं दी गई। डॉ. जयवीर ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार, जुकाम, खांसी के थे। आरोग्य मेले का डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पूरी ने कानपुर से आए अधिकारियों के संग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर और दवाओं का स्टॉक देखा। इस दौरान मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया गया।
पीएचसी सेंगनपुर में आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. संजू, फार्मासिस्ट आदर्श कटियार, एलटी बुध सिंह वार्ड बॉय दिनेश व सरस्वती ने 41 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी। डॉ. संजू ने बताया कि मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीज आए हैं। खून की जांच करते हुए दवाएं वितरित की गई है।
Trending Videos