सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sangam tops in 100m, Palak tops in 400m

Auraiya News: 100 मीटर में संगम, 400 में पलक अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 08 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sangam tops in 100m, Palak tops in 400m
विज्ञापन
औरैया। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से एरवाकटरा के बढि़न स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला दिवस के मौके पर अपराजिता कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई।
Trending Videos

100 मीटर दौड़ में जहां संगम यादव ने बाजी मारी तो वहीं 400 मीटर दौड़ में पलक अव्वल रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही जिलेभर की 100 से ज्यादा बेटियों का बढि़न स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सुबह 10 बजे तीन अलग-अलग आयु वर्ग के लिए दौड़ का आयोजन शुरू हुआ। इससे पहले जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा, श्रवण कुमार, प्रशिक्षक अमेरिका यादव, शीला देवी, विजेंद्र यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर नारी शक्ति को लेकर अतिथियों ने अपने विचार रखे। बेटियों का हौसला बढ़ाते हुए प्रत्येक क्षेत्र में अपने हुनर से पहचान बना रही बेटियों की सराहना की गई।
सबसे पहले अंडर-13 आयु वर्ग की बेटियों ने 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में दमखम दिखाया। इसके बाद अंडर-18 आयु वर्ग की बेटियों ने तीनों रेसों में हिस्सा लिया। अंत में 18 वर्ष से ज्यादा आयु की बेटियों ने तीनों विधाओं में दौड़ लगाई। कार्यक्रम के अंत में तीनों आयु वर्ग में अलग-अलग रेसों में अव्वल आई बेटियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें कड़ी मेहनत के साथ अपनी दक्षता को और बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
अंडर-13 में तीन बेटियों ने जीते दो-दो मेडल
अंडर-13 आयु वर्ग में संगम यादव, आशिकी व परी ने दो दो मेडल जीते। संगम यादव 100 व 200 मीटर दौड़ में अव्वल आईं। वहीं आशिकी 100 व 200 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहीं। परी ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा तो 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान पाया।
अंडर-13 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर
प्रथम संगम यादव संगम यादव पलक
द्वितीय आशिकी आशिकी परी
तृतीय आकृति परी तृप्ति
-----
अंडर-18 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर
प्रथम संस्कृति अनामिका संस्कृति
द्वितीय पि्रया पि्रया अनामिका
तृतीय अनामिका अश्वनी पि्रया
-----
18 वर्ष से ज्यादा 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर
प्रथम पूजा पूजा उन्नति
द्वितीय उन्नति उन्नति राधिका
तृतीय राधिका राधिका पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed