फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   City-based accused who robbed truck drivers nabbed

Auraiya News: ट्रक चालकों को लूटने वाला शहर का आरोपी दबोचा

Thu, 30 Jul 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
City-based accused who robbed truck drivers nabbed
अजीतमल (औरैया)। हाईवे पर स्थित होटलों पर खड़े ट्रकों के चालकों को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हाल ही में उसने चालकों को नशीला पानी पिलाकर करीब 62 हजार रुपये उड़ाए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से कार, 20 हजार रुपये, मोबाइल फोन और नशीली गोलियां बरामद की हैं। सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि बीती 28 जुलाई को मैनपुरी कुर्रा क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी आदेश कुमार और गांव भरतपुर निवासी सर्वेश कुमार अपने-अपने ट्रकों से हाईवे स्थित सुंदरम होटल पर खाना खाने के लिए रुके थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर की कार से आया। उनकी टेबल पर पानी का जग रख गया। पानी पीने के कुछ देर बाद ही दोनों चालक बदहवास होने लगे तो ट्रकों में जाकर सो गए। होश आया तो उनकी जेबों में रखे करीब 62 हजार रुपये गायब थे। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इटावा से औरैया की तरफ सर्विस रोड के किनारे मधुवन ढाबा के पास से आरोपी को धर दबोचा। उसकी पहचान कानपुर के गुजैनी बर्रा निवासी सुनील कुमार शर्मा के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed