Auraiya: 50 हजार का इनामी गो-तस्कर एमपी के जबलपुर से गिरफ्तार, एसटीएफ को मिली ट्रांजिट रिमांड
Auraiya News: गोवध निवारण अधिनियम और जालसाजी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को प्रयागराज एसटीएफ ने मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसे औरैया लेकर आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के एरवाकटरा थाने में दर्ज गोवध और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को एसटीएफ प्रयागराज यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर आरोपी मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपनी पहचान बदलकर छिपा हुआ था। एसटीएफ की टीम ने जबलपुर की अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर ली है और उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए औरैया लाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में घेराबंदी कर एसटीएफ ने दबोचा
एसटीएफ प्रयागराज यूनिट को सटीक सूचना मिली थी कि औरैया में जालसाजी और गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित इनामी फरमूद अहमद मध्य प्रदेश के जबलपुर में ठिकाना बदलकर रह रहा है।
पकड़ा गया आरोपी फरमूद अहमद पुत्र नसीमुद्दीन मूल रूप से प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव का रहने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम ने शुक्रवार को जबलपुर में घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
कोर्ट से मिली ट्रांजिट रिमांड, औरैया ला रही पुलिस
गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम ने आरोपी फरमूद को जबलपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर ली गई है। पुलिस टीम अभियुक्त को औरैया ला रही है, जहां उसे संबंधित अदालत में पेश कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की जाएगी।