{"_id":"6a5fc23eee60872a770a024d","slug":"electricity-has-been-cut-off-for-48-hours-in-a-population-of-6000-auraiya-news-c-211-1-aur1024-148485-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 6000 की आबादी में 48 घंटे से बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 6000 की आबादी में 48 घंटे से बिजली ठप
Wed, 22 Jul 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो -32- टूटे पड़े विद्युत तार। स्रोत:कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। बारिश के चलते अजीतमल विद्युत उपकेंद्र के अन्तर्गत आने वाले अनंतराम ग्रामीण फीडर से जुड़े एक दर्जन गांवों में 48 घंटे से बिजली गुल है। बिजली न मिलने से ग्रामीणों को पेयजल, दैनिक कार्यों और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अजीतमल विद्युत उपकेंद्र से संचालित अनंतराम ग्रामीण फीडर के माध्यम से अमावता, मौहारी, प्रतापपुर, शहबाजपुर, तुमरिहा, फूलपुर, भोरेपुर, पचदेवरा सहित दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। बारिश के चलते फीडर पर आई तकनीकी खराबी के कारण बीते 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने से ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी पेयजल और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने में हुई।
अधिकांश घरों में पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं, इससे लोगों को हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरी एवं अन्य कार्यों पर जाने वाले लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण तकनीकी कमी आ गई थी इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। अधिकांश गांव की बिजली सप्लाई शुरु हो गई है कुछ गांव जो शेष रह गए हैं उनकी सप्लाई जल्द चालू हो जाएगी।