{"_id":"6a5fc2fb0a97bb163f0fb222","slug":"the-field-is-ready-but-the-farmer-is-waiting-for-fertilizer-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148488-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खेत तैयार तो सर्वर करा रहा खाद का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खेत तैयार तो सर्वर करा रहा खाद का इंतजार
Wed, 22 Jul 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो-34- गांव सराय प्रथम समिति पर मौजूद किसान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना(औरैया)। बीते 48 घंटे में हुई करीब आठ एमएम बारिश किसानों के लिए हमदर्द बन गई है।
धान रोपाई से लेकर बाजरा व तिल की बोआई की रास्ता साफ हो गया है। अब खेत भी तैयार हैं लेकिन समितियों पर सर्वर न आने के चलते किसानों को खाद का वितरण नहीं हो रहा है। ऐसे में सर्वर किसानों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
सहकारी समितियों पर सर्वर ठप होने से किसानों को डीएपी व यूरिया नहीं मिल पा रही है। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से किसान सुबह-शाम समितियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। समितियों पर खाद का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद तकनीकी समस्या के कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। हालांकि, रुरुकलां की समिति पर मंगलवार को कुछ किसानों को खाद वितरित की गई। इसके बाद सर्वर न आने की बात कहकर वितरण बंद कर दिया गया।
किसानों के अनुसार इन दिनों धान रोपाई के समय डीएपी की जरूरत है। ऐसे में समय पर खाद न मिलने से चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को गांव सराय प्रथम स्थित समिति पर खाद उपलब्ध होने के बावजूद सर्वर न चलने से सैकड़ों किसान बिना खाद लिए वापस लौट गए। ताजपुर समिति पर सुबह कुछ समय के लिए सर्वर चलने पर केवल सात से आठ किसानों को ही खाद मिल सकी। किसानों ने प्रशासन से सर्वर की समस्या का समाधान कर समय पर वितरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सराय प्रथम समिति के प्रभारी लोकपति त्रिपाठी व रूपपुर सहार समिति के प्रभारी पंकज पाल ने बताया कि सर्वर खराब होने से खाद का वितरण नहीं हो सका। वहीं, ताजपुर समिति प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि सुबह कुछ देर के लिए सर्वर चलने पर सात-आठ किसानों को खाद वितरित की गई। रुरुकलां स्थित समिति पर यूरिया व डीएपी उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल सकी।
किसानों का आरोप है कि खास लोगों को खाद वितरित की जा रही है, जबकि अन्य खाली हाथ लौट रहे हैं। किसान प्रमोद कुमार, अजब सिंह व संतोष कुमार ने बताया कि सुबह से समिति पर बैठे हैं लेकिन खाद नहीं मिल सकी। सचिव मुनेश्वर सिंह ने बताया कि समिति पर यूरिया डीएपी पर्याप्त मात्रा में है। सर्वर न आने से समस्या आ रही है। जिन किसानों का अंगूठा लग जाता है, उनको खाद दी जा रही है।
-- --
बोले किसान-रोज खाली हाथ लौट रहे
वह पांच दिनों से समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सर्वर खराब होने से खाद नहीं मिल पा रही है। इस समय धान की फसल में समय पर खाद डालना अत्यंत आवश्यक है।-विनय परिहार, धनवाली
वह कई बार समिति पर यूरिया लेने पहुंचे लेकिन हर बार सर्वर खराब होने से खाद का वितरण नहीं हो सका। रोज समिति तक आने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। चंद्रभान सिंह, उड़ेलापुर
वह खाद लेने समिति पहुंचे थे लेकिन प्रभारी ने सर्वर नहीं चलने की जानकारी दी। समिति में कई किसान घंटों तक सर्वर शुरू होने का इंतजार करते रहे और सभी को बिना खाद लौटना पड़ा। जयवीर, रामपुर बामपुर