{"_id":"6a5fc3440143b8fe2107153a","slug":"newlywed-woman-found-hanging-married-two-and-a-half-months-ago-auraiya-news-c-211-1-aur1009-148481-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, ढाई माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, ढाई माह पहले हुई थी शादी
Wed, 22 Jul 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27- शाव्या। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा (औरैया)। गांव नगला बैस में मंगलवार को एक नवविवाहिता का शव कमरे में लगे लोहे के कुंडे से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। महिला की ढाई माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में जांच की।
नगला बैस निवासी सुरजीत शाक्य की शादी पांच मई को मैनपुरी स्थित थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला श्याम नैगवां निवासी शाव्या के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति नौकरी करने दिल्ली चला गया था। सुरजीत का बड़ा भाई राहुल अपनी पत्नी रेखा देवी व बच्चों के साथ पानीपत में रहता है। घर पर सुरजीत की मां नारायनी देवी और छोटा भाई शिवम रहते हैं।
बीते रविवार को सास नारायनी देवी अपनी बेटी रेनू की ससुराल इटावा स्थित थाना भरथना के गांव आलमपुर गई हुई थीं। देवर शिवम ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह धान की रोपाई के लिए खेत पर गया था। उस समय भाभी शाव्या कमरे में सो रही थीं और दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
सुबह साढ़े सात बजे जब वह वापस आया और भाभी को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में झांककर देखा तो शाव्या दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे। नायब तहसीलदार राकेश कुमार गौतम की मौजूदगी में जांच व परिजन से पूछताछ की गई। जानकारी पर महिला के पिता गिरीशचंद्र भी परिजन संग मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।