सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farakka Express reached the station five hours late

Auraiya News: पांच घंटे देर से स्टेशन पहुंची फरक्का एक्सप्रेस

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 13 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farakka Express reached the station five hours late
फाटो-10-रेलवे लाइन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। मौसम में बदलाव होने और तेज धूप के बावजूद ट्रेनों की रफ्तार धीमी है। मंगलवार को फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे देर से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को परेशानी हुई। दूसरी ट्रेन भी अपने समय से देरी से पहुंची।
Trending Videos

भठिंडा से मालदा टाउन होकर बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस का कंचौसी में रोजाना सुबह चार बजे का समय निर्धारित है। मंगलवार को ट्रेन पांच घंटे देर से सुबह नौ बजे के बाद स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में सवार कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, बनारस, पटना आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन लेट होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि आए दिन ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेन लेट होने की जानकारी यात्रियों को पूछताछ केंद्र से दी जा रही है।
-----------
नेताजी एक्सप्रेस छह घंटे लेट

दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को कानपुर जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर छह घंटे देरी से शाम छह बजकर सात मिनट पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस आधा घंटा व ऊंचाहार एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से पहुंची।
वहीं, इटावा की ओर जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पौन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस पौन घंटे, महानंदा एक्सप्रेस 40 मिनट, गोमती एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट रही। कानपुर सेंट्रल- इटावा मेमू आधा घंटे लेट होने से यात्री परेशान रहे। मंगलवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी पर कानपुर व आगरा माल बुक कराने जाने वाली अधिकांश व्यापारी ट्रेन लेट होने से परेशान रहे। (संवाद)
--------
बिंदकी और भारावर रुकेगी समर स्पेशल ट्रेन
दिबियापुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फफूंद स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेन 02418 प्रयागराज–दादरी विशेष समर ट्रेन का ठहराव अब बिंदकी और भारावर स्टेशन पर भी करने का फैसला लिया है।
यह व्यवस्था मंगलवार से लागू हो गई है और यह अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी। अब नगर और आसपास क्षेत्र के यात्रियों को इन स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव से अधिक सुविधा मिलेगी। अभी तक यह ट्रेन प्रयागराज, सिराथू, फतेहपुर, गोविंदपुरी,फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा और दादरी में रुकती थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed