सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Forgot to build the road dug up to lay PNG pipeline

Auraiya News: पीएनजी पाइप लाइन डालने के लिए खोदी सड़क बनाना भूले

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 13 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Forgot to build the road dug up to lay PNG pipeline
फोटो-30-बघा कटरा में पाइपलाइन डालने के बाद ऊबड़ खाबड़ सड़क। संवाद
विज्ञापन
औरैया। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) को रसोई तक पहुंचाने के लिए डाली गई पाइप लाइन ने लोगों की राह मुश्किल कर दी। दरअसल पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों को कंपनी बनाना भूल गई।
Trending Videos

इससे एक ओर आवागमन मुश्किल हो गया है तो वहीं हादसे भी हो रहे हैं। कंपनी तो करार के नियम भूल ही चुकी है लेकिन नगर पालिका को भी इसकी सुध नहीं है।

गैस पाइप लाइन डालने के लिए टोरेंट कंपनी ने शहर की मुख्य सड़कों और गलियों को खोदा गया था। काम पूरा होने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। अनुबंध की शर्तों के अनुसार, खुदाई के तत्काल बाद सड़कों को पूर्ववत स्थिति में लाना कंपनी की अनिवार्य जिम्मेदारी थी लेकिन धरातल पर स्थिति इसके उलट है। जगह-जगह उखड़ी सड़कें और बीच में छोड़े गए गड्ढे न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं बल्कि आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह है कि हल्की बारिश होते ही इन सड़कों पर कीचड़ और फिसलन हो जाती है। इससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका और कंपनी के बीच हुए समझौते का खुला उल्लंघन हो रहा है। अधिकारियों को इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करानी चाहिए ताकि आवागमन सुगम हो सके।
---
बघा कटरा : छह महीने बाद भी नहीं बनाई सड़क
बघा कटरा फफूंद रोड से बघा कटरा की ओर आने वाली मुख्य सड़क को टोरेंट कंपनी ने पाइप लाइन डालने के लिए खोद दिया था। पाइप लाइन डालने के बाद छह महीने से अधिक का समय बीत चुका है, फिर भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
---
पढ़ीन दरवाजा : गड्ढे में भर दी मिट्टी, पाइप बाहर निकला
शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में गैस कंपनी ने कनेक्शन देने के लिए गड्ढा खोदा। इसके बाद उसे सही कराने के बजाए मिट्टी भर दी। बाद में कहीं गड्ढा नजर न आने लगे इसलिए मिट्टी का ढेर सड़क से ऊंचा कर दिया। साथ ही पाइप भी सड़क पर ही निकला है। इसमें उलझकर गिरने से हादसा भी हो सकता है।
---
मोहल्ला बनारसीदास : गड्ढों के कारण सड़क ऊबड़-खाबड़
नगर पालिका क्षेत्र के मुहल्ला बनारसीदास की गलियों का हाल भी बेहद खराब है। यहां इंटरलॉकिंग सड़कों को गैस पाइप लाइन डालने के बाद सही नहीं कराया गया। मिट्टी और मलबे से भरे गए गड्ढों के कारण सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है। साथ ही नगर पालिका को सीधे तौर पर आर्थिक क्षति भी पहुंची।

---
नई सड़कें खोदने पर लगाई रोक
लगातार कंपनी संचालकों को नोटिस दिया जा रहा है। जो भी सड़कें खोदी गई हैं, उन्हें सही कराने के लिए कहा गया है। जब तक सड़कें सही नहीं कराई जाएंगी, नई सड़कों को खोदने पर रोक लगा दी गई है।
-अनूप कुमार गुप्ता, चेयरमैन नगर पालिका परिषद

फोटो-30-बघा कटरा में पाइपलाइन डालने के बाद ऊबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

फोटो-30-बघा कटरा में पाइपलाइन डालने के बाद ऊबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

फोटो-30-बघा कटरा में पाइपलाइन डालने के बाद ऊबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

फोटो-30-बघा कटरा में पाइपलाइन डालने के बाद ऊबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed