सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya DM Conducts Surprise Inspection of District Hospital Reprimands Officials for Lapses

Auraiya: जिला अस्पताल में DM का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दिए जरूरी निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 13 May 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: औरैया डीएम बृजेश कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर ऑक्सीजन प्लांट और दवाइयों के स्टॉक की जांच की। खामियां मिलने पर उन्होंने सीएमओ और सीएमएस को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

Auraiya DM Conducts Surprise Inspection of District Hospital Reprimands Officials for Lapses
जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने आज अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। उन्होंने न केवल फाइलों की जांच की, बल्कि वार्डों में जाकर मरीजों से संवाद भी किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिल रहे इलाज और भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछा।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक, पैथोलॉजी लैब और ऑक्सीजन प्लांट की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा गया। डीएम ने ऑक्सीजन की उपलब्धता और पैथोलॉजी में जांच रिपोर्ट के समय को लेकर जानकारी ली। दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया और मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था देखी गई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। सीएमओ और सीएमएसतत्काल सुधार करने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed