{"_id":"6a29b83998939b933406f18c","slug":"government-tube-well-out-of-order-for-10-years-auraiya-news-c-211-1-aur1008-146332-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 10 वर्षों से खराब पड़ा सरकारी ट्यूबवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 10 वर्षों से खराब पड़ा सरकारी ट्यूबवेल
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो-01- खराब नलकूप और खाली पड़ी पानी की टंकी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहायल। भटौली पंचायत के गांव पुरवा क्षमा में मुफ्त सिंचाई के लिए लगा सरकारी ट्यूबवेल करीब 10 वर्षों से खराब पड़ा है। इससे गांव व आसपास के खेतों में फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल स्थापित होने के कुछ वर्षों बाद ही सबमर्सिबल खराब हो गया और पानी निकासी की नालियां टूट गईं। विभागीय लापरवाही से नलकूप लंबे समय तक नहीं चल सका। इससे किसान मुफ्त सिंचाई का फायदा नहीं उठा पा रहे।
किसान मोहम्मद नबी, संतोष सिंह, महेंद्र सिंह व गंदर्भ सिंह का कहना है कि किसान 10 वर्षों से प्राइवेट ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे हैं। इससे फसल में ज्यादा खर्च आ रहा है। ऐसे में सरकारी नलकूप रिबोर कराकर ठीक करा दिया जाए तो उन्हें सिंचाई आसान और मुफ्त हो जाएगी।
विज्ञापन
किसान महेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग की लापरवाही का परिणाम किसानों को भुगतना पड़ रहा है। प्रधान प्रतिनिधि देव शंकर यादव ने बताया कि कई बार नलकूप विभाग को ट्यूबवेल की शिकायत लिखित में दी लेकिन आज तक ट्यूबवेल रीबोर नहीं हो सका। नलकूप विभाग के जिलेदार मदन मोहन सिंह ने बताया कि पानी खारा होने की वजह से इस ट्यूबवेल का इस्तेमाल नहीं कर रहे। किसानों की समस्या समाधान करने लिए विभाग को लिखित दिया गया है।