सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya SP Abhishek Bharti seven Station House Officers transferred Bidhuna SHO sent to Police Line

Auraiya: SP अभिषेक भारती का एक्शन, सात थानेदारों के कार्यक्षेत्र बदले, बिधूना कोतवाल लाइन हाजिर, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 11 Jun 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: औरैया के एसपी अभिषेक भारती ने जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें बिधूना कोतवाल को लाइन हाजिर करते हुए अजीतमल, बेला, सहार और एरवाकटरा में नए थाना प्रभारियों की तैनाती की गई है।

Auraiya SP Abhishek Bharti seven Station House Officers transferred Bidhuna SHO sent to Police Line
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी अभिषेक भारती ने सात निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। जारी आदेशों के कोतवाल बिधूना मुकेश बाबू चौहान को लाइन भेजा। प्रभारी निरीक्षक एरवाकटरा दिनेश कुमार को बिधूना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।


अजीतमल कोतवाल ललतेश नारायण त्रिपाठी को अब बेला थाने की कमान सौंपी गई है। इसी तरह, सहार के थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह को स्थानांतरित कर अजीतमल कोतवाली की कमान सौंपी गई। सहार के अतिरिक्त निरीक्षक घनश्याम सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल प्रभाव से नए कार्यभार संभालने के निर्देश
वहीं, उप-निरीक्षकों के स्तर पर भी बदलाव करते हुए बेला के थानाध्यक्ष गंगादास गौतम को एरवाकटरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि शहर की निझाई चौकी में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार तिवारी को अब सहार थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यभार को संभालने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed