सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Officials visit Green Park to review preparations for the UP T20 League

Kanpur: यूपी टी-20 लीग की तैयारियों का जायजा लेने ग्रीनपार्क पहुंचे अधिकारी, सुरक्षा और दर्शक सुविधाओं पर मंथन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 11 Jun 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क में 14 अगस्त से शुरू हो रही यूपी टी-20 लीग को लेकर उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस आयुक्त विपिन टाडा और चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की रूपरेखा तैयार कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

Kanpur Officials visit Green Park to review preparations for the UP T20 League
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था विपिन टाडा, यूपी टी-20 चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और अन्य सदस्य ने ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में 14 अगस्त से शुरू होने वाली  यूपी टी-20 लीग की तैयारियों को लेकर बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विपिन टाडा, यूपी टी-20 के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर तथा आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने स्टेडियम की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।


निरीक्षण के दौरान डे-नाइट मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों के बैठने की क्षमता, प्रवेश और निकास मार्गों, पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने यह भी देखा कि दर्शकों की एंट्री किन गेटों से कराई जाएगी और वाहनों की पार्किंग के लिए कौन-कौन से स्थान निर्धारित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों और दर्शकों को असुविधा न हो
बैठक में मैचों के दौरान सुचारु यातायात, सुरक्षा बलों की तैनाती, आपातकालीन व्यवस्थाओं और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि लीग के आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed