सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur tractor ran over an innocent child playing outside her home; the driver was heavily intoxicated

Kanpur: घर के बाहर खेल रही मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, नशे में धुत था चालक, ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 11 Jun 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: बिठूर के नारामऊ गांव में बुधवार शाम एक नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने छह साल की छात्रा रितिका को कुचलकर मार डाला। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Kanpur tractor ran over an innocent child playing outside her home; the driver was heavily intoxicated
मासूम की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ गांव में बुधवार देर शाम नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने छह वर्षीय मासूम की जान ले ली। घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


नारामऊ निवासी पिंटू की सबसे छोटी बेटी रितिका (6) कक्षा एक की छात्रा थी। परिवार में मां पूनम, बड़ा बेटा रितिक, बेटी रोनी और रितिका थी। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मंधना से कल्याणपुर की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में वहां पहुंचा और रितिका को कुचल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और राहगीरों ने पीछा कर पकड़ लिया
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे में धुत था और वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था। हादसे के बाद चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों और राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed