{"_id":"6a67b0947b2b5d61cc05a57b","slug":"innocent-child-drowns-in-pond-while-playing-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1009-148777-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खेलते-खेलते तालाब में डूबा मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खेलते-खेलते तालाब में डूबा मासूम, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव भादसान में तालाब में डूबने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजन के अनुसार रविवार सुबह वह गांव के बच्चों के साथ तालाब किनारे खेल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया था।
गांव भादसान निवासी शिव सिंह का सात वर्षीय बेटा रिशू रविवार सुबह गांव के बच्चों के साथ तालाब किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरा। साथ खेल रहे बच्चों ने रिशू को डूबते देख शोर मचाना शुरू किया और भागकर ग्रामीणों व परिजन को सूचना दी।
चीख-पुकार सुनते ही परिजन और ग्रामीण बदहवास हालत में तालाब की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर उसकी तलाश की। काफी मशक्कत के बाद दोपहर बाद रिशू को बाहर निकाला जा सका। परिजन उसे सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिशू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन शिवानी (10) और छोटी बहन (5) का भाई की असमय मौत से रो-रोकर बुरा हाल है। मां नीलम देवी बेटे के गम में बार-बार बेसुध हो रही हैं। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।