{"_id":"6a67b0018a3436e3ed084620","slug":"the-injured-person-lost-his-life-after-family-members-insisted-on-keeping-him-at-the-hospital-auraiya-news-c-211-1-aur1009-148817-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घायल को परिजन अस्पताल में ही रोके रहे तो टूटी सांसों की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घायल को परिजन अस्पताल में ही रोके रहे तो टूटी सांसों की डोर
विज्ञापन
अजय कुमार। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटसू (औरैया)। ड्यूटी पर जा रहे नगर पंचायत के एक संविदा सफाई कर्मचारी (कूड़ा वाहन चालक) की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। इसके बावजूद परिजन उसे ले जाने के बजाय दो घंटे तक अस्पताल में ही रोके रहे, इससे उसने दम तोड़ दिया।
रामनगर अटसू कस्बा निवासी लाखन सिंह विश्वकर्मा उर्फ अजय कुमार (22) नगर पंचायत अटसू में कूड़ा गाड़ी के चालक थे। सोमवार सुबह आठ बजे वह बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह महाराजपुर मंदिर के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लाखन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सुबह सवा आठ बजे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने करीब साढ़े आठ बजे रेफर कर दिया।
इसी दौरान उसकी मां शशि देवी और अन्य परिजन भी पहुंच गए, लेकिन वे उसे दो घंटे तक अस्पताल नहीं ले गए। इससे उसने साढ़े दस बजे सीएचसी में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।