फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Recovery Certificate for 7.79 lakh issued to farmer after ten years.

Auraiya News: किसान को दस साल बाद जारी हुई 7.79 लाख की आरसी

Tue, 28 Jul 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Recovery Certificate for 7.79 lakh issued to farmer after ten years.
स्थाई विच्छेदन का पत्र। संवाद
अजीतमल। अजीतमल में एक किसान को विद्युत कनेक्शन कटवाने के 10 साल बाद 7,79,652 रुपये की राजस्व वसूली का नोटिस मिला है। किसान रामकुमार ने 28 दिसंबर 2017 को अपना कनेक्शन नियमानुसार कटवा दिया था। जुलाई 2026 में तहसील अजीतमल से आरसी जारी होने पर वह हैरान हैं।
विज्ञापन

रामकुमार ने तहसील अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि कनेक्शन संख्या 100339 कटवाया गया था। विद्युत विभाग ने उस समय मीटर सीलिंग प्रमाण पत्र जारी किया था। इसके आधार पर उन्होंने मीटर विभाग में जमा कर दिया था। किसान ने कनेक्शन का कोई उपयोग नहीं किया और न ही विद्युत आपूर्ति जारी रही। जुलाई 2026 में संग्रह अमीन उनके घर पहुंचे और नोटिस थमा दिया। इतनी बड़ी धनराशि की वसूली का नोटिस देखकर किसान स्तब्ध रह गया। रामकुमार का कहना है कि बंद कनेक्शन का इतना भारी बकाया कैसे आया। वह अपनी बात रखने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। जेई विजय कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच होगी। उन्होंने मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी सुशांत श्रीवास्तव ने आरसी जारी होने की पुष्टि की। उन्होंने विद्युत विभाग से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। तहसीलदार से भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed