{"_id":"6a6a4677495a3bf0300a8de0","slug":"land-pledged-by-two-farmers-attached-over-loan-default-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148898-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ऋण न चुकाने पर दो किसानों की बंधक भूमि हुई कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ऋण न चुकाने पर दो किसानों की बंधक भूमि हुई कुर्क
विज्ञापन
कुर्क की गई भूमि पर लाल झंडी लगवाते राजस्व व बैंक कर्मी।स्रोत: बैंककर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-07 कुर्क की गई भूमि पर लाल झंडी लगवाते राजस्व व बैंक कर्मी।स्रोत: बैंककर्मी
-कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम व बैंक के अधिकारी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। बैंक का ऋण जमा न करने पर एसडीएम के आदेश पर मंगलवार को क्षेत्र के दो किसानों की बंधक की गई भूमि पर कुर्की की कार्रवाई की गई। इस दौरान राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों की बंधक भूमि पर लाल झंडी लगाई। टीम ने ग्रामीणों को बताया कि ये संपत्तियां सक्षम राजस्व प्राधिकारी के कुर्की आदेश के अधीन हैं। इन पर किसी प्रकार का निजी लेन-देन प्रतिबंधित है।
बताया गया है कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मोहम्मदाबाद से गांव गपकापुर निवासी रामसेवक ने ऋण लिया था। उनके निधन के बाद बैंक की किश्त जमा नहीं की गईं। इससे उन पर पांच लाख 30 हजार 738 रुपये की देनदारी हो गई। मामले में राजस्व विभाग व बैंक ने उनके उत्तराधिकारी रघुराज सिंह को नोटिस दिया। इसके अलावा गांव गौतेला निवासी रामनाथ पर भी बैंक ऋण का पांच लाख 25 हजार 198 रुपये बकाया है। इस ऋण की वसूली के लिए इन दोनों की बंधक की गई भूमि पर 11 मई को एसडीएम ने कुर्की का आदेश दिया था। अनुपालन में मंगलवार को दोनों एनपीए खातों पर कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के लेखपाल, अमीन व अन्य कार्मिकों के साथ बैंक से क्षेत्रीय कार्यालय इटावा के वरिष्ठ प्रबंधक अभिषेक पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, विधि अधिकारी भरत तिवारी व शाखा मोहम्मदाबाद के प्रबंधक हुकुम राज सैनी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।