फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Loader rams into vehicle at 120 km/h; two brothers killed.

Auraiya News: 120 की रफ्तार में वाहन से टकराया लोडर, दो भाइयों की मौत

Fri, 31 Jul 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Loader rams into vehicle at 120 km/h; two brothers killed.
फोटो-11 शहीद। फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-12 नासिर। फाइल फोटो
-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह हादसा, झपकी आने से लोडर चालक नियंत्रण खो बैठा
-पशु व्यापारी भाई ललितपुर से इटावा जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे किलोमीटर संख्या 232.24 के पास करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहा लोडर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे में लोडर सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक भाई व मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद अज्ञात चालक वाहन समेत भाग गया। फिलहाल पुलिस ने लोडर चालक को झपकी लगने से हादसे का अंदेशा जताया है। लोडर सवार पशु व्यापारी बताए गए हैं।
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला आराजी लाइन निवासी शहीद (38), नासिर (26) और आशिक कुरैशी (32) पिता शरीफ के साथ बुधवार को ललितपुर गए थे। यहां से रात में तीनों भाई अपने पिता और मामा सादिर कुरैशी व मजदूर ललितपुर निवासी शेर सिंह के साथ लोडर से जालौन लौट आए थे। लोडर सादिर कुरैशी का है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार भर करीब चार बजे तीनों भाई और शेर सिंह इटावा के परसूपुरा गांव भैंस खरीदने जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर लोडर चला रहे आशिक को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर के केबिन की छत पर सो रहे शहीद और केबिन में बैठे नासिर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक आशिक को मामूली चोट आई और शेर सिंह भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कुठौंद थाना पुलिस और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम के सीएसओ विजय सिंह व एएसओ बीस राठी मौके पर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात बहाल कराया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज में सुधार के बाद आशिक को घर भेज दिया गया और शेर सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही जालौन से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

वर्जन
जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में हादसा हुआ। घायलों को औरैया शहर स्थित जिला अस्पताल लाया गया था। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, बाकी की कार्रवाई कुठौंद थाना पुलिस करेगी।-अभिषेक भारती, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed