{"_id":"6a6b9aaa7a15a441950720e4","slug":"night-shelter-room-vacant-prerna-canteen-to-open-now-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148971-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रैन बसेरा का कमरा खाली, अब खुलेगी प्रेरणा कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रैन बसेरा का कमरा खाली, अब खुलेगी प्रेरणा कैंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-34 रैन बसेरा के खाली कमरे में रखा सामान। संवाद
सीएचसी के रैन बसेरा भवन में फार्मासिस्ट ने कर रखा था कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। सीएचसी के रैन बसेरा भवन के एक कमरे पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किए एक फार्मासिस्ट ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कमरा खाली कर दिया है। उसने सीएचसी अधीक्षक को इसकी चाबी सौंप दी है। अब इस कमरे में प्रेरणा कैंटीन का संचालन किया जाएगा। इसकी चाबी संचालिका को सौंप दी गई है।
अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि 10 जुलाई को डीएम के निरीक्षण और 16 जुलाई को परियोजना निदेशक व एसीएमओ के आदेश पर रैन बसेरा का एक कमरा प्रेरणा कैंटीन के लिए दिया जाने का निर्देश दिया गया था। इस संबंध में फार्मासिस्ट को नोटिस भी जारी किया गया था। नोटिस के बाद फार्मासिस्ट ने कमरा स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया। चाबी कैंटीन संचालिका रानी देवी को सौंप दी गई है। बताया कि जल्द ही रैन बसेरा के कमरे का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। काम पूरा हो गया तो 15 अगस्त को प्रेरणा कैंटीन कमरे का लोकार्पण अधिकारियों द्वारा करा दिया जाएगा।(संवाद)