{"_id":"6a6b9a037f5a83693f09ba12","slug":"pushcarts-removed-from-beneath-and-around-the-overbridge-at-khanpur-intersection-auraiya-news-c-211-1-aur1024-148982-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खानपुर चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे व आसपास से हटाई गईं रेहड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खानपुर चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे व आसपास से हटाई गईं रेहड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -44- खानपुर चौराहे पर रेहड़ी वालों को हिदायत देते सफाई निरीक्षक। संवाद
- सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में चला अभियान
- दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की दी गई सख्त चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। नगर पालिका परिषद ने शहर के खानपुर चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे व आस पास अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर ओवरब्रिज के नीचे से व अन्य स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया और क्षेत्र की सफाई कराई।
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक आशीष पांडे ने बताया कि अभियान के दौरान पूर्व में चिह्नित किए गए स्थानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर कई रेहड़ी वाले मौजूद मिले, जिनके आसपास गंदगी फैली हुई थी। इस पर सफाई कर्मचारियों के सहयोग से चौराहे पर विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई गई और रेहड़ी वालों को मौके से हटवाया गया। टीम ने रेहड़ी संचालकों को हिदायत दी है कि यदि वे दोबारा वहां रेहड़ी लगाते या अतिक्रमण करते पाए गए तो उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका के कई सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।