{"_id":"696133dbdfa0936b33028b6b","slug":"relief-from-the-cold-as-the-sun-shone-auraiya-news-c-211-1-aur1020-137524-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धूप खिली तो सर्दी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धूप खिली तो सर्दी से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो-17-कंचौसी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
औरैया। कई दिन बाद शुक्रवार को तेज धूप निकली तब जाकर लोगों को राहत महसूस हुई। हालांकि ठंडी हवा चलती रही, पर इसका असर ज्यादा नहीं रहा। मौसम में हुए बदलाव का असर बाजाराें में भी दिखा, लोग खरीदारी करने निकले।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण कोहरा जल्दी हट गया और धूप निकल गई।
उधर, बृहस्पतिवार को जहां हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटा थी तो शुक्रवार को यह बढ़कर छह किलोमीटर प्रति घंटे रही। उनके अनुसार अभी कुछ दिन मौसम में यह उतार-चढ़ाव होते रहने की संभावना है। मकर संक्रांति के बाद मौसम बदल सकता है।
-- -
कोहरे में देर से आ रहीं ट्रेनें
कंचौसी। घने कोहरे का असर ट्रेनों की चाल बिगाड़ रहा है। सुबह आने वाली ट्रेन दोपहर में आ रही है, रात में आने वाली ट्रेन सुबह आ रही है, जिससे यात्रियों को ठंड में परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को कानपुर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कम दूरी तय करने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनों का भी हाल यही रहा।
इटावा-कानपुर मेमू एक घंटे, शिकोहाबाद-कानपुर मेमू 30 मिनट व टुंडला-कानपुर मेमू 1:30 घंटे की देरी से आई। कानपुर-टुंडला मेमू भी 1:30 घंटे लेट रही। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसकी जानकारी यात्रियों को पूछताछ केंद्र और एनाउंसमेंट के माध्यम से समय-समय पर दी जा रही है। (संवाद)
Trending Videos