{"_id":"69cc129f62715492b7074d3d","slug":"rishi-became-a-commercial-tax-officer-after-passing-the-pcs-exam-auraiya-news-c-211-1-aur1008-142228-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पीसीएस परीक्षा पास कर वाणिज्य कर अधिकारी बने ऋषि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पीसीएस परीक्षा पास कर वाणिज्य कर अधिकारी बने ऋषि
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6-ऋषि यादव। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कस्बे के भरथना रोड स्थित गांव रतनपुर निवासी ऋषि यादव ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनका वाणिज्य कर अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है।
ऋषि यादव वर्तमान में बिहार के सिवान जनपद में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। वर्ष 2024 में इस पद पर चयनित होने के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की। उनके पिता अशोक कुमार यादव रतनपुर स्थित एक स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। उनकी पत्नी प्रियांशी फतेहपुर जनपद में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं।
ऋषि यादव बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2010 में हाईस्कूल में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कानपुर के बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कॉलेज से हुई। यहां से उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने बीएचयू व आईआईटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। पिता अशोक कुमार यादव ने कहा कि ऋषि ने कभी पढ़ाई से समझौता नहीं किया। नौकरी के साथ-साथ लगातार मेहनत कर आज यह मुकाम हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि ऋषि का लक्ष्य अभी और ऊंचे पदों तक पहुंचना है। ऋषि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।
Trending Videos