{"_id":"6a6cf06bd24e2236940f36c7","slug":"three-arrested-for-raping-a-young-woman-after-drugging-her-and-for-blackmailing-her-auraiya-news-c-211-1-aur1024-149060-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने में तीन गिरफ्तार
Sat, 01 Aug 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही एक युवक व उसके दो साथियों पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बनाया, इसे वायरल करने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि एक बाल अपचारी को बाल सुधार गृह फतेहगढ़ भेजा गया।
गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसे किसी बहाने से अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि युवक ने वह वीडियो अपने एक दोस्तों को भी दिखाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया गया।
आरोप है कि गांव के बाहर बुलाकर युवक के एक दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी और स्वयं कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। साक्ष्यों को मजबूत करने के लिए तीनों आरोपितों के डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
-- -- -
मोबाइल की होगी जांच
आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल जिनसे वीडियो बनाया गया है। पुलिस इन मोबाइलों को जब्त कर उसकी जांच कराई जाएगी, ताकि न्यायालय में आरोपियों को सजा दिलाने में आसानी हो सके।