सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three tanks were built at a cost of Rs 38.08 crore, yet water did not reach homes.

Auraiya News: 38.08 करोड़ से बनाई तीन टंकियां, फिर भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 09 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three tanks were built at a cost of Rs 38.08 crore, yet water did not reach homes.
फोटो-34-बिधूना में बनी पानी की टंकी। संवाद - फोटो : बाबागंज इलाके में खेत में कटी पड़ी फसल।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। गर्मियों में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 38.08 करोड़ खर्च कर पानी की तीन टंकियों का निर्माण कराया गया। यह काम पूरा भी हो गया लेकिन फिर भी लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच सका।
Trending Videos

दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से हाईवे काटकर पाइप डालने की अनुमति न मिलने से यह संकट खड़ा हुआ है। अधिकारी पत्राचार कर रहे हैं लेकिन कोई नतीजा हाथ नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत बिधूना में अमृत 2.0 के तहत घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शासन की ओर से 36.08 करोड़ रुपये की लागत से पानी की तीन टंकियों का निर्माण और पाइपलाइन डालने का काम कराया गया था। इसमें सुखचैनपुर में 700 केएल व चंदरपुर में 750 केएल व सूरजपुर में 1350 केएल क्षमता की टंकी बनी है।
टंकियों के बनने के बाद पानी की जांच भी कराई जा चुकी है। जल निगम द्वारा इस गर्मी तक कस्बे के सभी 15 वार्डों में नलों से शुद्ध पानी की सप्लाई शुरू कराई जानी थी, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क काटने की अनुमति न मिलने से काम लटक गया है।
कई वार्डों में पाइपलाइन का कार्य पूरा कर दिया गया है, वहां कुछ जगहों पर पानी जा रहा है लेकिन भरथना रोड, आर्य नगर, किशोरगंज, नवीन बस्ती पूर्वी समेत कई वार्ड अभी भी इससे वंचित हैं। यहां पाइपलाइन तो पड़ गई है लेकिन पानी नही पहुंच पा रहा है।
जल निगम के अवर अभियंता अजय सिंह ने बताया कि भरथना रोड और बेला रोड पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क काटने की अनुमति एनएचएआई से मांगी गई है लेकिन अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से स्वीकृति नहीं मिल सकी है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए करीब पांच बार पत्राचार किया गया है। इसके बाद भी अनुमति अटकी है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, सड़क के किनारे से लाइन बिछाकर सभी वार्डों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। टंकियों से घर-घर नल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था जल निगम नगरीय खंड इटावा की देखरेख में की जा रही है।
---
सात हजार से अधिक की आबादी प्रभावित
पानी की आपूर्ति न होने से करीब सात हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ते ही यह संकट और बढ़ जाएगा। ऐसे में नगर पंचायत के सामने टैंकर से पानी की आपूर्ति कराए जाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचेगा।
कस्बा निवासी रामेंद्र सिंह ने बताया कि बीते सालों में लोग पानी का संकट झेलते आए हैं लेकिन इस बार पानी मिलने की उम्मीद जगी थी। इसी तरह रामनिवास बताते हैं कि अभी उनके यहां पानी की टोटी ही नहीं लगाई गई है। केवल गली में पाइपलाइन डालकर ही छोड़ दी गई है। कुछ ऐसा ही दर्द अन्य लोगों का भी है।
---

तीनों टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। पाइपलाइन का कार्य भी अंतिम चरण में है। हाईवे से निकलने वाली पाइपलाइन के लिए अनुमति न मिलने के कारण देरी हो रही है। इसके लिए पत्राचार किया गया है। उच्चाधिकारियों के माध्यम से भी एनएचएआई को संपर्क कर इसका निस्तारण कराया जाएगा।
-अजय सिंह, अवर अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed