{"_id":"6a8606ec26389002760aa55d","slug":"115-crore-withdrawn-from-deceaseds-bank-accounts-fir-registered-against-seven-individuals-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155629-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मृतक के बैंक खातों से निकाले 1.15 करोड़, सात पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मृतक के बैंक खातों से निकाले 1.15 करोड़, सात पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की करीब जरीना(68) पत्नी स्व. सुहैल अहमद की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के बैंक खातों से फर्जी हस्ताक्षर और चेक के माध्यम से करीब 1.15 करोड़ रुपये निकालने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। जरीना ने बताया कि उनके पति सुहैल अहमद की 30 जून 2021 को मौत हो गई थी।
उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फूलपुर शाखा में खाते थे। बाद में खातों की जानकारी लेने पर उनमें से बड़ी रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
प्राथमिकी के मुताबिक, 8 सितंबर 2023 से 12 अक्तूबर 2023 के बीच एक बैंक खाते से करीब 63.07 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाले गए। दूसरे खाते से भी फर्जी चेक और हस्ताक्षर के माध्यम से करीब 52.42 लाख रुपये निकालने का आरोप है।
दोनों खातों से कुल करीब 1.15 करोड़ रुपये की निकासी का मामला सामने आया है। मामले में मृतक के भांजे हलीम अहमद और मोहम्मद हंजला के अलावा लखनऊ निवासी मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, धवल कांत तिवारी और राजकुमार यादव को आरोपी बनाया गया है।
इसके अलावा फूलपुर स्थित दोनों बैंकों के तत्कालीन शाखा प्रबंधकों को भी प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है।
थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जरीना की तहरीर पर फूलपुर थाने में 18 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई। कुल छह धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।