{"_id":"6a8607c4b748a50f5c0e6537","slug":"three-shops-broken-into-in-a-single-night-12000-in-cash-stolen-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155673-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एक रात में तीन दुकानों में सेंध, 12 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एक रात में तीन दुकानों में सेंध, 12 हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन
भदुली बाजार में दुकान के पीछे चोरों ने लगाई सेंध। श्रोत-वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाजार में मिल्कीपुर मोड़ के पास मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों में सेंध लगाई। दो दुकानों से करीब 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए, जबकि तीसरी दुकान अभी शुरू नहीं हुई थी, इसलिए वहां से चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा।
बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालकों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
भदुली बाजार में चोरों ने एक पैथोलॉजी सेंटर, एक क्लीनिक और एक फास्ट फूड की दुकान को निशाना बनाया। पैथोलॉजी सेंटर के संचालक जितेंद्र पाठक ने बताया कि चोर दुकान के ड्रॉअर में रखे करीब आठ हजार रुपये निकाल ले गए।
दूसरी दुकान से भी करीब चार हजार रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई है। फास्ट फूड की दुकान अभी शुरू नहीं हुई थी। इसके चलते वहां से चोर कुछ सामान या नकदी नहीं ले जा सके। एक ही रात में तीन दुकानों में सेंध लगने से बाजार के दुकानदारों में भी चिंता है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि तीन दुकानों में सेंध लगाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।