{"_id":"6a86086c52eea4c4b107ddad","slug":"top-10-crook-vikas-yadavs-house-worth-rs-20-lakh-attached-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155665-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: टॉपटेन बदमाश विकास यादव का 20 लाख का मकान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: टॉपटेन बदमाश विकास यादव का 20 लाख का मकान कुर्क
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमों गांव निवासी एवं थाने का टॉपटेन अपराधी विकास यादव की संपत्ति क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के टॉपटेन बदमाश विकास यादव की करीब 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर ली गई।
जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ग्राम रणमों स्थित 148.501 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने मकान पर कुर्की की कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि मकान का निर्माण अपराध से अर्जित अवैध धन से कराया गया था।
क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में दायर वाद में पारित आदेश के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
कुर्क की गई संपत्ति रणमों में विकास यादव के बाबा लालता प्रसाद के नाम दर्ज जमीन पर निर्मित मकान है। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय, तहसीलदार लालगंज उमेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष देवगांव सुनील कुमार सिंह और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मकान के बाहर के दो दरवाजों और छत पर जाने वाले दरवाजे को ताले लगाकर सील कर दिया। कुर्क मकान की चाबी तहसीलदार लालगंज को सौंप दी गई।
विज्ञापन
-- -
13 गंभीर मामले हैं दर्ज
सीओ लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विकास यादव देवगांव थाने का टॉपटेन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 13 मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2017 का हत्या का मुकदमा, कई आर्म्स एक्ट के मामले और हत्या के प्रयास से जुड़े प्राथमिकी शामिल हैं। इसके अलावा मेंहनगर और गंभीरपुर थानों में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
-- -
इन मामलों में दर्ज हैं प्राथमिकी
सीओ भूपेश पांडेय ने बताया कि विकास यादव के खिलाफ देवगांव थाने में गैंगस्टर एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और बरामदगी से जुड़े मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में भी हत्या के प्रयास और मारपीट से संबंधित मामले दर्ज हुए। गंभीरपुर थाने में महिला से संबंधित अपराध और मेंहनगर थाने में चोरी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं।